Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए शैक्षिक योग्यताओं में बदलाव, जानें नई भर्ती प्रक्रिया

Vishva News / Sun, Dec 28, 2025 / Post views : 33

Share:
रायपुर : राज्य सरकार ने सभी सरकारी विभागों और कार्यालयों में सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के नए मापदंड तय कर दिए हैं। सरकार द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, अब शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत पांच प्रमुख पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले की योग्यताओं में बदलाव करते हुए यह निर्णय लिया गया है। CG में समोसे पर हंगामा… दुकानदार ने कुत्ते को सुंघाकर ट्रे में रखे समोसे, युवक की पिटाई

चतुर्थ श्रेणी की भर्ती के नियमों में भी बदलाव

सिर्फ क्लर्क स्तर ही नहीं, बल्कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती के नियमों में भी बदलाव किया गया है। ड्राइवर, चपरासी और चौकीदार के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास होगी। गौरतलब है कि पहले ड्राइवर के पद पर भर्ती के लिए पांचवीं पास उम्मीदवार भी पात्र माने जाते थे, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

पदानुसार तय की गई तकनीकी योग्यता

सामान्य 12वीं पास होने के अलावा, विशिष्ट पदों के लिए तकनीकी दक्षता (स्किल) के भी कड़े नियम तय किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं।

शीघ्रलेखक 

12वीं पास होने के साथ मान्यता प्राप्त मंडल या संस्था से हिंदी/अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही शीघ्रलेखन की गति 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

डाटा एंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटर 

12वीं पास के साथ मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग में 8,000 की डिप्रेशन प्रति घंटा की गति अनिवार्य है। इसके लिए कौशल परीक्षा ली जाएगी।

Tamnar Violence: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमनार हिंसा पर कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

स्टेनो टाइपिस्ट

12वीं पास और हिंदी शीघ्रलेखन में 60 शब्द प्रति मिनट की गति। साथ ही डाटा एंट्री/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। गति के लिए कौशल परीक्षा भी होगी।

सहायक ग्रेड-3

12वीं पास के साथ डाटा एंट्री/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा। कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में 5,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होनी चाहिए, जिसकी कौशल परीक्षा ली जाएगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में होने वाली सभी सीधी भर्तियां इन्हीं नए मापदंडों के आधार पर की जाएंगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts