Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh : 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद NHM कर्मियों का हंगामा, स्वास्थ्य भवन का किया घेराव

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से हड़ताल जारी है। सोमवार को मिशन प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी हड़ताली कर्मचारियों को अंतिम अल्टीमेटम जारी किया। आदेश में कहा गया है कि यदि कर्मचारी 24 घंटे के भीतर काम पर नहीं लौटते हैं तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इस चेतावनी के विरोध में आज हड़ताली कर्मचारियों ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ कार्यालय का घेराव कर दिया, जहां सभी स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए आदेश की कॉपी को फाड़कर जलाया और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अस्पताल के NICU में चूहों का आतंक, दो नवजातों के हाथ कुतरे; मचा हड़कंप…

10 सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी

एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से सेवा के नियमतीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार और प्रबंधन पर दबाव बना रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान किए बिना हड़ताल समाप्त करना संभव नहीं है।

ये हैं एनएचएम कर्मचारियों की मांगें

नियमितीकरण पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना ग्रेड पे निर्धारण लंबित 27% वेतन वृद्धि CR सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी रेगुलर भर्ती में सीटों का आरक्षण अनुकंपा नियुक्ति मेडिकल और दूसरे लीव की सुविधा ट्रांसफर पॉलिसी मिनिमम 10 लाख तक कैश-लेस मेडिकल इंश्योरेंस CG में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! कलेक्टर ऑफिस में निकली भर्ती, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

सेवा समाप्ति की तैयारी

आयुक्त सह मिशन संचालक, एनएचएम छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि अनाधिकृत अनुपस्थित एवं हड़ताल से अपने कार्यस्थल पर उपस्थिति के लिए पहले ही सभी जिला चिकित्सा अधिकारी नोटिस जारी कर चुके हैं। कार्यकारिणी समिति की बैठक के माध्यम से सक्षम स्तर पर निर्णय लिया जा चुका है। इसके लिए आदेश भी जारी हो चुका है। बावजूद लोक हित के विरुद्ध हड़ताल जारी है. अंतिम पत्र जारी करने के बाद अब कार्यस्थल वापस लौटे नहीं तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts