Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh : कहीं पकौड़े बेचकर तो कहीं लोकनृत्य कर NHM कर्मचारियों का 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन 17वें दिन भी रहा जारी

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल आज 17वें दिन भी जारी है. सरकार द्वारा नो-वर्क, नो-पेमेंट के नोटिस और काम पर न लौटने पर बर्खास्तगी के अल्टीमेटम से नाराज कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और तेज कर दिया है. बुधवार को प्रदेश के लगभग 16000 NHM कर्मचारी अलग-अलग जिलों में अनोखे ढंग से प्रदर्श कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने कहीं पकौड़े बेचे गए, तो कहीं आदिवासी परिधान पहनकर लोकनृत्य करके विरोध जताया है. अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी, विदेश मंत्रालय तक पहुंचा मामला; जमशेदपुर साइबर अपराधियों पर शिकंजा

बलौदाबाजार: पकौड़े बेचकर कसा तंज

बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सड़क किनारे तंबू लगाकर पकौड़े तले और मात्र 5 रुपये प्रति प्लेट की दर से बेचते हुए सरकार पर नाराज़गी जताई. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मोदी की गारंटी” के तहत कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, लेकिन दो साल बीत जाने के बावजूद वादा अधूरा है. कर्मचारियों ने व्यंग्य करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पकौड़ा बेचने को भी रोजगार बताया था, इसलिए अब वे उसी तरीके से विरोध जता रहे हैं. उनका आरोप है कि सरकार मुफ्त राशन और नकद बांटने में तो उदार है, लेकिन मरीजों की सेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को उनका हक देने में टालमटोल कर रही है. Chhattisgarh : घर में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

सुकमा: लोकनृत्य के जरिए जताया विरोध

इधर सुकमा में NHM कर्मचारियों ने आदिवासी परिधान पहनकर धरना स्थल पर लोकनृत्य किया. कर्मचारियों ने कहा कि सुकमा जैसे संवेदनशील जिले में सेवाएं देने के बावजूद सरकार ने उन्हें उनके अधिकारों से वंचित कर रखा है. पिछले 20 महीनों में 160 आवेदन और ज्ञापन सौंपने के बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया.

स्वास्थ्य सेवाएं ठप

लगातार चल रही इस हड़ताल का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखने लगा है. उप स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts