Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

Vishva News / Tue, Dec 30, 2025 / Post views : 33

Share:
जगदलपुर : बस्तर विधानसभा के कांग्रेसी विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल ने आज आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस को अपने बयान में सुमित्रा बघेल ने बताया कि उनकी मां की देहांत होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थी। मंगलवार की सुबह धारदार चाकू से अपने हाथों की नसों को काटने के साथ गले पर भी खुद से वार किया, जिससे उन्हें काफी चोट पहुंची। CG CRIME: बस स्टैंड पर नशेड़ियों की गुंडागर्दी, युवक से छीना पैसा, विरोध पर लाठी-डंडों से हमला लहूलुहान की हालत में उन्हें विधायक के सरकारी बंगले में मौजूद कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस मामले में अब तक विधायक लखेश्वर बघेल का कोई बयान सामने नहीं आया है। जगदलपुर सीएसपी सुमीत कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में और सुमित्रा बघेल के बयान से आत्महत्या करने की कोशिश की बात सामने आई है, जिसकी वजह मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। कैट का बड़ा फैसला: ब्रह्मोस एयरोस्पेस के डीजी-सीईओ की नियुक्ति रद्द, डीआरडीओ को झटका फिलहाल पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। गले में चाकू लगने की वजह से उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। महारानी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts