Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू

Vishva News / Sun, Oct 26, 2025 / Post views : 38

Share:
रायपुर : विमानन कंपनियों का नया शेड्यूल लागू होने के साथ ही स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें मिलेंगी. वहीं, रायपुर को प्रयागराज को जोड़ने वाली फ्लाइट को इंडिगो ने हटा दिया है. रायपुर एयरपोर्ट को प्रयागराज से जोड़ने के लिए इंडिगो ने सबसे पहले 28 जून 2019 को फ्लाइट शुरू की थी. इस फ्लाइट को कंपनी ने 29 अक्टूबर 2023 को अचानक बंद कर दिया. इसके बाद फिर 16 अगस्त 2024 को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट की शुरुआत की गई. कंपनी ने नए उड़ान शेड्यूल में इस फ्लाइट को हटा दिया है. हफ्तों के बाद खुला राज! Bigg Boss Star की गाड़ी ने मचाई हलचल, CCTV फुटेज ने किया Exposed शनिवार को रायपुर से प्रयागराज के लिए आखिरी उड़ान का संचालन किया गया. इंडिगो की यह फ्लाइट रोजाना सुबह 9.05 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 10.25 बजे प्रयागराज पहुंचती थी. प्रयागराज से फ्लाइट के सुबह 10.50 बजे उड़ान भरने के बाद रायपुर पहुंचने का समय 12.20 बजे निर्धारित था. रायपुर को प्रयागराज से जोड़ने के लिए यह एकमात्र फ्लाइट थी. जिसमें कंपनी 72 सीटर एटीआर विमान का संचालन करती थी. सूत्रों का कहना है कि लगभग 80 प्रतिशत बुकिंग के साथ यह फ्लाइट संचालित की जा रही थी. दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में एयर इंडिया की नई फ्लाइट 26 अक्टूबर से शुरु हो रही है. इस नई उड़ान के साथ ही दिल्ली के लिए एयर इंडिया की तीन फ्लाइट रोजाना उपलब्ध होगी. फिलहाल एयर इंडिया की दो उड़ानें सुबह-शाम संचालित की जा रही हैं. प्रस्तावित शेड्यूल के तहत एयर इंडिया की फ्लाइट 2635 दिल्ली से दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरेगी. उसके रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने का समय दोपहर 2.05 बजे है. रायपुर से फ्लाइट 2636 दोपहर 2.35 बजे रवाना होकर शाम 4.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया दिल्ली-रायपुर सेक्टर में रोजाना 8 उड़ानें 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में रोजाना आठ उड़ानों का विकल्प उपलब्ध होगा. 26 अक्टूबर से ही इंडिगो की एक नई फ्लाइट दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में संचालित होगी. फिलहाल इंडिगो की रोजाना 4 उड़ानें संचालित की जाती हैं. उड़ान संख्या 6ई2120 दिल्ली से सुबह 10.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.15 बजे रायपुर पहुंचेगी. वापसी में उड़ान संख्या 6ई6640 रायपुर से दोपहर 12.45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. एक नई उड़ान शुरू होने से रायपुर-दिल्ली सेक्टर में इंडिगो की कुल पांच उड़ानें हो जाएंगी. CG News : पीएम किसान योजना के नाम पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने किसानों से वसूला पैसा, वीडियो हुआ वायरल

रायपुर एयरपोर्ट से अब हर दिन 25 उड़ानें

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को देश के प्रमुख एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए रोजाना कुल 24 उड़ानें संचालित की जा रही हैं. 26 अक्टूबर से एयर इंडिया व इंडिगो की दो नई उड़ानें शुरू होने पर उड़ानों की संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी. नए उड़ान शेड्यूल से कुछ फ्लाइटों की आवाजाही के समय में आंशिक परिवर्तन भी हो सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts