Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Chhattisgarh : शासकीय कर्मचारी पर गंभीर आरोप, आदिवासी महिला को दफ्तर में 3 घंटे तक रोके रखा

Vishva News / Tue, Sep 16, 2025 / Post views : 23

Share:

कवर्धा : जिले के बोडला एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ क्लर्क सतीश उपाध्याय पर आदिवासी महिला से बदसलूकी का गंभीर आरोप लगा है। लखनपुरखुर्द की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को आवेदन देकर पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

CG CRIME : उप स्वास्थ्य केंद्र में शर्मनाक वारदात, कर्मचारी ने महिला हेल्थ अफसर से किया दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके पति को थाने में 3 घंटे तक बैठाकर अपमानित किया गया। यहां तक कि पानी पीने और शौचालय जाने तक की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान क्लर्क ने लगातार अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की जा रही है। आरोपी को बचाने के लिए झूठे गवाह खड़े किए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच तक नहीं की गई। उन्होंने मांग की है कि मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके अलावा आरोपी क्लर्क को एसडीओपी कार्यालय से तत्काल हटाने की मांग की है, ताकि वह जांच को प्रभावित न कर सके। खराब सड़क को लेकर अनोखा प्रदर्शन : सड़क पर नारियल चढ़ाया, अगरबत्ती जलाकर शख्स ने किया पूजा-पाठ
वहीं इस घटना से आक्रोशित समाज के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह जांच का विषय है। जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts