Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी, इलाके में मचा हड़कंप

Vishva News / Fri, Sep 26, 2025 / Post views : 22

Share:
रामानुजगंज : बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला अचानक 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई।  स्थानीय लोगों ने महिला को टंकी के ऊपर देखा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अंडा-सब्जी खाने की हड़बड़ी में दौड़ाया वाहन, राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस बल एएसआई राधेश्याम विश्वकर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा और काफी देर तक महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया। टंकी की ऊंचाई और महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। स्थानीय लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद अंततः महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी समय से क्षेत्र में इधर-उधर घूमती देखी जा रही थी। उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी, लेकिन इस तरह पानी की टंकी पर चढ़ जाना सभी के लिए चौंकाने वाला था। पुलिस ने महिला को तत्काल मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भिजवाया है। साथ ही, महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए उचित देखरेख और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज की जागरूकता बढ़ाने की भी आवश्यकता को दर्शाती है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts