Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh News: एएसपी की हत्या में आरोपित चार नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ एसआईए ने अदालत में पेश किया अभियोग पत्र

Vishva News / Sat, Dec 20, 2025 / Post views : 42

Share:
जगदलपुर : 9 जून 2025 को सुकमा जिले के कोंटा में हुए नक्सल हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे की शहादत के मामले में राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने शुरू की थी। जांच के बाद अब इस घटना में चार नक्सलियों को हत्या का आरोपी मानते हुए दंतेवाड़ा एनआईए विशेष कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया गया है। इस मामले में दंतेवाड़ा एनआईए विशेष कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया गया। चार नक्सलियों को हत्या का आरोपी माना गया, राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने जांच शुरू करते हुए कोंटा एरिया कमेटी के नीलामड़गू के जनमिलिशिया अध्यक्ष सोड़ी देवा, कुंजाम देवा, सोड़ी गंगा और मुचाकी लखमा को गिरफ्तार किया गया था। CG News: स्कूल में छात्रों के बीच रंजिश, चाकूबाजी में एक छात्र के भाई को आई चोटें बता दें कि 9 जून की सुबह 9 बजे कोंटा थाना से करीब 3.5 किमी. और कोंटा-सुकमा मुख्य मार्ग से लगभग 700 मीटर अंदर डोंड्रा के पास एक एक आईईडी विस्फोट में कोंटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए, जबकि दो अन्य अधिकारी घायल हो गए थे। यह घटना उस समय हुई थी जब एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे, एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर, कोंटा थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल गवला एवं अन्य जवान पैदल गश्त पर थे, यह गश्त डोंड्रा में 8 जून 2025 की रात एक जेसीबी मशीन की आगजनी की सूचना के जांच और आगे की कार्रवाई करने और आगामी 10 जून 2025 को सीपीआई (माओवादी) द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अन्य नक्सली गतिविधि को रोकने के लिए गए हुए थे। Chhattisgarh: तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, तीन महीने में पांचवीं घटना निरीक्षण करते समय एक आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसपी आकाश राव बुरी तरह घायल हो गए थे, उन्हें दोनों पैरों के घुटनों के नीचे तक गंभीर चोटें आईं। घायल अधिकारियों को तुरंत कोंटा अस्पताल ले जाया गया, जो विस्फोट स्थल से मात्र 3 किमी. की दूरी पर है। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद एएसपी आकाश राव को बचाया नहीं जा सका।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts