Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Chhattisgarh News: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल, DEO ने लिया निलंबन का निर्णय

Share:
मुंगेली : जिले के शिक्षा विभाग की साख को गहरी ठेस पहुंचाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विकासखंड लोरमी के शासकीय प्राथमिक शाला लाखासार में पदस्थ सहायक शिक्षक लक्ष्मण कोलाम शराब पीकर स्कूल पहुंचा था। यह घटना 05 जनवरी 2026 की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरतक में आया और मामले की जांच के बाद डीईओ ने शराबी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बीईओ ने मामले की पुष्टि करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली एलपी डाहिरे को मौखिक रूप से अवगत कराया और संबंधित शिक्षक के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की। CG News: 5 लाख की इनामी नक्सली भूमिका ने किया धमतरी में आत्मसमर्पण, इन बड़ी घटनाओं में थी शामिल प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि शिक्षक का यह आचरण शासकीय सेवा नियमों के पूर्णतः विपरीत है। शराब के नशे में विद्यालय पहुंचना न केवल विद्यार्थियों की सुरक्षा और अनुशासन के लिए खतरा माना गया, बल्कि इससे शिक्षा विभाग की सार्वजनिक छवि भी बुरी तरह प्रभावित हुई। इस पूरे घटनाक्रम को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1,2,3) का उल्लंघन बताया है। मामले में त्वरित और सख्त कदम उठाते हुए डीईओ ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (नियंत्रण, वर्गीकरण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09(क) के अंतर्गत सहायक शिक्षक लक्ष्मण कोलाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लोरमी निर्धारित किया गया है। साथ ही नियमों के अनुसार उन्हें इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। शिक्षा विभाग की। इस सख्त कार्रवाई को यह संदेश माना जा रहा है कि शिक्षकों के अनुशासन और आचरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेंट्रल जेल में कवासी लखमा से मिले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ED-EOW की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts