Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत, कुत्तों से बचने की कोशिश में हुआ हादसा

Vishva News / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 65

Share:
मुंगेली : राजस्थान और दिल्ली की निजी यात्रा छत्तीसगढ़ के एक थाना प्रभारी की अंतिम यात्रा बन गई. राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे के पास अचानक कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वह मुंगेली जिले के जरहागांव थाना के प्रभारी थे. उनकी पत्नी तखतपुर में शिक्षिका है. घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक है. इस संबंध में मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ निजी यात्रा पर थे और हादसे की सूचना मिलते ही भरतपुर पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है. वर्तमान में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. CG BREAKING: राज्यपाल डेका ने नवनियुक्त मुख्य और राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ

ट्रक की चपेट में आकर मौत

जानकारी के मुताबिक, टीआई नंदलाल पैकरा राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे से खाना पैक कराने के लिए सड़क किनारे खड़े थे. इस दौरान उनके हाथ में रखी रोटी पर अचानक कुत्तों ने झपट्टा मारने की कोशिश. कुत्तों से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए.

पुलिस महकमे में शोक

नंदलाल पैकरा के आकस्मिक निधन से न केवल मुंगेली पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. वे अपने कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे. उनके निधन को पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है. CG में साइबर ठगी का बड़ा मामला: रिटायर्ड डॉक्टर को 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर उड़ाए 1.28 करोड़

छत्तीसगढ़ लाया जा रहा पार्थिव देह

पुलिस विभाग ने आगे की कार्रवाई और पार्थिव देह को छत्तीसगढ़ लाने की प्रक्रिया की जा रही है. वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts