Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़: NH-31 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, चार घायल

Share:

कटघोरा: कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास एनएच-31 पर तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग खैरागढ़ से अंबिकापुर जा रहे थे। मृतक की पहचान विजय वर्मा (29 वर्ष) पिता केदार वर्मा, निवासी भवनी, जिला खैरागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय की शादी को मात्र एक साल ही हुआ था और शादी की पहली सालगिरह से ठीक पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नए विधानसभा भवन में पीएम मोदी का आगमन, मुख्यमंत्री साय बोले- आज का ये दिन ऐतिहासिक

हादसे में घायल लोगों की पहचान तिलेश्वर वर्मा (32 वर्ष), निवासी भवनी (खैरागढ़), मकुंदी वर्मा (49 वर्ष), अशोक वर्मा (35 वर्ष) निवासी जामुल (भिलाई), और संजय वर्मा (35 वर्ष) निवासी बोईरडीह के रूप में हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तिलेश्वर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण, जानें क्या कहा जनता से सीधे संवाद में

यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास बिलासपुर-कटघोरा एनएच-31 पर हुआ। बताया जा रहा है कि जहां यह दुर्घटना हुई, वहां डिवाइडर के कारण सड़क बंद है और इसी स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लगातार दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने एनएच और नाका प्रबंधन को डिवाइडर हटाने के लिए पत्राचार किया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल, घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts