Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, रायगढ़-सर्गुजा समेत कई इलाकों में घना कोहरा

Vishva News / Sun, Dec 21, 2025 / Post views : 43

Share:
Chhattisgarh Weather Alert: रात में ठंड और सुबह धुंध के असर से पूरा छत्तीसगढ़ प्रभावित है. वर्तमान में बिलासपुर और रायपुर को छोड़कर सभी क्षेत्रों का तापमान दस डिग्री से नीचे जा चुका है. सर्वाधिक प्रभावित अंबिकापुर इलाका है और आने वाले दिनों में स्थिति इसी तरह रहने की संभावना है. सुबह की धुंध इतनी जोरदार है कि सरगुजा संभाग के कई इलाकों में सुबह होने के बाद भी विजिबलिटी प्रभावित है. रायपुर समेत अन्य इलाकों में भी धुंध का प्रभाव नजर आ रहा है. इसके साथ रात में पड़ने वाली ठंड भी जमकर असर दिखा रही है. वर्तमान में प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है और उसमें अभी बढ़ोतरी होने की संभावना ना के बराबर है. पिछले चौबीस घंटे में ठंड का सर्वाधिक असर अंबिकापुर इलाके में नजर आया और रायपुर में इसका मध्यम प्रभाव रहा है. अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया और रायपुर का पारा 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई है. साथ ही मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार है. इसके बाद आगामी 3 दिनों में 1-2°C की बढ़ोतरी हो सकती है. CG News: राइस मिल में बड़ा हादसा, चिमनी गिरने से एक मजदूर की मौत, दो गंभीर

कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रविवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक दो पॉकेट में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मुंगेली जिलों में एक दो पॉकेट में मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है. यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह 22 दिसंबर तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक दो पॉकेट में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई गई है . पॉक्सो कानून के तहत छत्तीसगढ़ ने 2025 में 1416 नए मामले दर्ज, 2678 मामलों का किया निपटारा

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में रविवार की सुबह कुहासा रहने की संभावना जताई गई है. साथ ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts