Sat, 08 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Chhattisgarh weather update: शीतलहर का अलर्ट जारी, 17 से हवा में नमी बढ़ने से ठंड में आएगी कमी

Vishva News / Fri, Nov 14, 2025 / Post views : 13

Share:
Chhattisgarh weather update: सुबह और देर रात ठंड से कांप रहे लोगों को 72 घंटे बाद थोड़ी राहत मिल सकती है. प्रदेश में नमी आने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. इसके पहले 17 नवंबर तक लोगों को ठंड का सामना करना होगा. मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी और शुष्क हवा उत्तर से नियमित रूप से आ रही हैं. इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नमी आने के बाद इसका प्रभाव कम होगा. हालांकि नमी आने के बाद बारिश की स्थिति नहीं बनेगी. अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क ही रहेगा . 17 नवंबर से बढ़ने वाले तापमान के पहले सरगुजा संभाग और उससे सटे जिलों दुर्ग और राजनांदगांव में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है, जबकि अन्य जिलों में भी लोग कंपकंपाने वाली ठंड से जूझ रहे हैं. Tomar Brothers Case : सूदखोर वीरेंद्र तोमर पर कार्रवाई, पांच दिन की रिमांड के बाद पुलिस फिर करेगी कोर्ट में पेश

तापमान से 4 डिग्री कम सामान्य

रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है. अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 29 डिग्री रहा. माना में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री है. प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां व्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री पहुंच गया है. यहां का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री रहा. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा. इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा. Palak Muchhal : पलक मुच्छल ने सुरीली आवाज़ से छेड़ा मानवता का राग, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts