Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अंबिकापुर में 5°C, रायपुर और बिलासपुर में शीतलहर का अलर्ट

Share:
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. चार संभागों के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं. वहीं मौसम विभाग ने 9 दिसंबर को सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों के एक-दो हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना जताई है. इस बीच रायपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. वहीं माना में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर में 9 दिसम्बर को धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, माना में 29.8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 28.8 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 26.6 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 25.4 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 29.6 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 28.2 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, माना में 8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 9.8 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 10.4 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. Goa Nightclub Fire : गोवा नाइटक्लब के मालिक देश से फरार, थाईलैंड में छुपे; पुलिस ने जारी किया LOC

इन जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी

मौसम विभाग ने 8 से 10 दिसंबर तक के लिए प्रदेश के गौरेला पेन्द्रा मारवाही, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी, बालोद और कोरबा में एक दो हिस्सों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है. Gold Rate Today: 18K से 24K सोने के दाम तोड़ रहे रिकॉर्ड, देखें अपने शहर का ताज़ा भाव

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts