Fri, 07 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Chhattisgarh Weather: साइक्लोन मोंथा के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी, भारी बारिश की आशंका

Vishva News / Tue, Oct 28, 2025 / Post views : 18

Share:
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में आज से दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने मोन्था चक्रवात के कारण दक्षिणी छत्तीसगढ़ प्रभावित रहने वाला है. इस हिस्से के कुछ स्थानों पर 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. Cyclone Montha Updates: 100 KM/h की रफ्तार से तटीय इलाकों में तूफान की दस्तक, कई ट्रेनें और फ्लाइट्स रद्द पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 32.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा पानी बेलगहना में 3 सेमी गिरा. इसके अलवा पिपरिया, कशडोल, अंतागढ़, छुईखदान और भिंभोरी में 1 सेमी बारिश हुई. CG News : सिर पर सूपा रख छठ घाट पहुंचे CM साय, पत्नी कौशल्या संग सूर्य देव को अर्पित किया अर्घ्य राजधानी रायपुर में सुबह के वक्त बूंदाबांदी हुई. वहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ 60-70 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जो 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. दो दिन बाद भी यह सिलसिला जारी रहेगा.

रायपुर में आज का मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है. बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts