ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Dec 6, 2025 / Post views : 24
कोरबा : स्थानीय बेरोजगारों को निजी कंपनी में रोजगार देने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने 6 दिसंबर की सुबह आंदोलन किया। प्रदर्शन शुरू होते ही पुलिस ने हस्तक्षेप कर एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यह मामला एसईसीएल खदान में कार्यरत नीलकंठ कंपनी से जुड़ा है।
200 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे ग्रामीण, श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ SDM कार्यालय पर किया प्रदर्शनपुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर कुसमुंडा थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। संगठन के सदस्य एक कंपनी का गेट जाम करने पहुंचे थे, लेकिन पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यों ने आरोप लगाया कि संबंधित कंपनी ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, कंपनी ने न तो पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की और न ही सूचीबद्ध स्थानीय वाहन चालकों को नियुक्त किया।
Open School Exam: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कीइसके विपरीत, कंपनी लगातार अन्य राज्यों से वाहन चालक बुलाकर काम करा रही है। इससे स्थानीय युवाओं में गहरा असंतोष व्याप्त है, जो अपने अधिकारों से वंचित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन कंपनी बाहरी लोगों की भर्ती जारी रखे हुए है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन