Sat, 08 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर दी बधाई

Vishva News / Wed, Oct 22, 2025 / Post views : 16

Share:

रायपुर : CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में रहने वाले एक गुजराती दंपति कुसुम बेन और अनिलचंद्र शाह के घर हुआ था। अमित शाह के दादा गायकवाड़ के बड़ौदा राज्य की एक छोटी सी रियासत मानसा में एक धनी व्यापारी (नगर सेठ) हुआ करते थे। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे एक व्यापारी वर्ग के लड़के ने सियासत की दुनिया में नाम कमाया।

CG Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार

वह देश के गृह मंत्री होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री और भाजपा के महासचिव रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में वह गांधी नगर से लोकसभा के सांसद चुने गए थे। 16 वर्ष की आयु तक, अमित शाह गुजरात में अपने पैतृक गांव मानसा में रहे और यहीं उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। उनकी प्राथमिक शिक्षा पूरी होने के बाद परिवार अहमदाबाद आ गया। उनकी मां का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव था। वह एक कट्टर गांधीवादी थीं और उन्होंने उन्हें खादी पहनने के लिए प्रेरित किया।अमित शाह का सार्वजनिक जीवन 1980 में शुरू हुआ। इस दौरान वह 16 साल के थे और वह युवा स्वयंसेवक के रूप में संघ में शामिल हुए थे। इस दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे।

CG को बड़ी सौगात: 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली रूट पर Air India की नई फ्लाइट शुरू

1982 में, शाह को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गुजरात इकाई का संयुक्त सचिव बनाया गया। उन्होंने 1984 में नारायणपुर वार्ड के संघवी बूथ पर मतदान एजेंट के रूप में भाजपा के लिए भी काम किया। 1987 में, अमित शाह भाजपा के युवा मोर्चा में शामिल हो गए। अमित शाह को समाज सुधारक नानाजी देशमुख के निकट रहने और उनकी कार्यशैली को देखने और सीखने का अवसर मिला। 1989 में, अमित शाह भाजपा की अहमदाबाद इकाई के सचिव बने। इस दौरान, पूरे देश में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन की हवा चल रही थी। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन और बाद में एकता यात्रा में पार्टी द्वारा दी गई अपनी ज़िम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। जब भी लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी गांधीनगर लोकसभा से चुनाव लड़े, तब अमित शाह ने उनके चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी बखूबी संभाली।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts