Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CM साय गुजरात रवाना, छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट में बढ़ाएंगे निवेश की राह

Vishva News / Mon, Nov 10, 2025 / Post views : 35

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे के लिए रवाना हुए. इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में नए शासकीय स्टेट हैंगर का लोकार्पण किया. वहीं मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने अपने गुजरात दौरे को लेकर जानकारी दी. इसके बाद नए स्टेट हैंगर से विशेष विमान में गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना हुए. CG में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 साल की बच्ची ने भाई और बहन को कुएं में धकेलकर मार डाला

छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट में शामिल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का जयंती वर्ष को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. गुजरात प्रवास को लेकर कहा कि वह स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के बाद भारत पर्व में शामिल होंगे. दूसरे दिन इन्वेस्टर कनेक्ट के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वहां अपने छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति को इनवेस्टर्स के समक्ष रखेंगे. उनसे छत्तीसगढ़ में निवेश के संबंध में वन टू वन चर्चा करेंगे. CG Weather Update: उत्तर से आई ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी, तापमान में और गिरावट के आसार

CM साय के गुजरात दौरे की जानकारी

बता दें कि मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे. गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से उनकी मुलाकात करेंगे. गांधीनगर स्थित सीएम हाउस में वे इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे और सीएम डैशबोर्ड एवं सीएम जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे. इसके अलावा सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर दोपहर का भोजन  करेंगे. गुजरात प्रवास के दौरान वे केवड़िया भी जाएंगे, जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित भारत पर्व 2025 में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद वे एकता प्रकाश पर्व में भाग लेंगे और केवड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन यानी 11 नवंबर को सीएम साय छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वह मंगलवार रात को रायपुर लौट आएंगे. इससे पहले उन्होंने जापान दौरा कर विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया था.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts