Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: ठंड का कहर... CG के 17 जिलों में शीत लहर का अलर्ट, सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं

Vishva News / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 33

Share:
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने की संभावना जताई है. इस दौरान 17 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है. रायपुर समेत 7 जिलों के कुछ इलाकों में तीव्र शीत लहर चलने के आसार हैं. पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर के मैनपाट में बर्फ जमने जैसी स्थिति बनी रही. मैनपाट सहित सरगुजा संभाग के सभी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहां का न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. माना एयरपोर्ट का पारा तो 10 डिग्री से नीचे जा चुका है और वहां रात होने के बाद चलने वाली सर्द हवा शरीर के भीतर हड्डियों तक अपना असर दिखा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने शीतलहर की स्थिति बनी रहने और अगले तीन दिन रात की ठंड और तीव्र होने की संभावना जताई है. विशेषज्ञों का तर्क है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से राज्य में ठंड और बढ़ सकती है, बशर्ते मौसम को कोई पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित ना करे. BJP Divisional Incharge List:  बीजेपी ने संभाग प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी की, नए चेहरों को दी गई जिम्मेदारी

प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुरः – न्यूनतम 12.3 और अधिकतम 29.8 मानाः– रात का पारा 8.4 और दिन का 28.5 बिलासपुरः– न्यूनतम 10.4, अधिकतम 29.0 पेंड्राः- न्यूनतम पारा 10.6, अधिकतम 26.0 अंबिकापुरः– रात का पारा 5.3, दिन का 26.7 जगदलपुरः– न्यूनतम 9.9, अधिकतम 29.2 दुर्ग:- रात का तापमान 8.9 दिन का 30.9

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज ?

राजधानी रायपुर में आज सुबह लोगों को धुंध का सामना करना पड़ सकता है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. बस्तर ओलंपिक 11 दिसंबर से शुरू, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, मैरी कॉम और बाइचुंग भूटिया की विशेष उपस्थिति

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

प्रदेश के कई 17 जिलों में 10 से 12 दिसंबर तक शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है. गौरेला पेण्ड्रा मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़ छुईखदान गंडाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी, बालोद और कोरबा में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है. वहीं सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, रायपुर और दुर्ग में एक दो पॉकेट में तीव्र शीत लहर चलने की संभावना है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts