ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Wed, Jan 14, 2026 / Post views : 37
Cold Wave Returns in CG: छत्तीसगढ़ के सभी इलाकों में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाली नमी युक्त हवा के असर से अगले तीन दिन मौसम में ठहराव की स्थिति बनी रहेगी. इसके बाद हवा की दिशा बदलने से तापमान में पुनः गिरावट का दौर शुरू होगा. उत्तरी इलाकों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है, विशेषतौर पर बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा जिले में प्रभाव अधिक है.
Korba News: धान खरीदी में अनियमितताओं से किसान टूटे, कोरबा में फिर आत्महत्या की कोशिश, प्रशासन में मचा हड़कंपपिछले 24 घंटों के दौरान यहां न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं दक्षिणी क्षेत्र के दंतेवाड़ा और बस्तर के तामपान में गिरावट दर्ज की गई. मध्य इलाकों में फिलहाल सर्द हवाओं से राहत है. मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जनवरी के बाद पूरे प्रदेश में फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी.
पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान दुर्ग का 30.2 दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम अंबिकापुर का 4.9 डिग्री रिकार्ड किया गया. सीमावर्ती इलाकों में तेज ठंड है, मगर पाला जमने वाली स्थिति में थोड़ा विराम लगा है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिन तक मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना कम है. ना तो तापमान में बड़ी गिरावट होगी और ना ही ज्यादा बढ़ोतरी. इसके बाद हवा की दिशा बदलने से ठंड की वापसी होने के आसार बन रहे हैं. 15 जनवरी के बाद फिर से रात का पारा सामान्य से नीचे की ओर जाएगा और कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति लौटेगी.
रायपुर के मेट्रो BAR में खौफनाक वारदात: चीखती रही युवती, बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से किया कत्ल, वारदात के बाद फरारमौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी रायपुर में सुबह धुंध छाए रहने की आशंका जताई है. इस दौरान पारा 14 से 29 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन