Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Cold Wave Warning in CG: अगले 2 दिन कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Vishva News / Thu, Jan 15, 2026 / Post views : 46

Share:
Cold Wave Warning in CG: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है. लेकिन जल्द ही प्रदेश के उत्तरी भाग में फिर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से अगले दो दिन उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है. हालांकि इस बीच प्रदेश के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. अवैध मदिरा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

ऐसा रहा बीते दिन प्रदेश का मौसम:

बुधवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर शहर में 15 जनवरी को हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है. भयानक हादसा: खाई में गिरी कार में लगी आग, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों के तापमान:

शहर / स्टेशन अधिकतम तापमान (°C) सामान्य से अंतर न्यूनतम तापमान (°C) सामान्य से अंतर
माना एयरपोर्ट (रायपुर) 27.9 -0.1 10.8 -2.6
बिलासपुर 27.4 +0.2 11.8 -1.3
पेंड्रारोड 24.0 -0.7 8.8 -1.9
अंबिकापुर 22.8 +0.3 4.6 -4.3
जगदलपुर 29.7 -0.8 11.8 +0.2
दुर्ग — — 10.4 -3.1
राजनांदगांव — — — —

सिनोप्टिक सिस्टम की वजह से बढ़ी ठंड

दरअसल, हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं को धकेल रहा है, जिसे सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम (Jet Stream) बेहद तेज गति से मध्य भारत की ओर पहुंचा रही है. इस मौसमी तंत्र के चलते छत्तीसगढ़ के सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 3-6 डिग्री नीचे गिर गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है. सुबह और देर रात कोहरे के साथ-साथ कई इलाकों में शीतलहर (Cold Wave) जैसी स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का यह सिलसिला जारी रहेगा, जिससे विशेषकर ग्रामीण और मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन और अधिक महसूस की जाएगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts