ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Nov 8, 2025 / Post views : 29
रायपुर : जिला कार्यालय रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों में सोलर रूफटॉप स्थापना कर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के लक्ष्य को तय समय में पूरा किया जाए।
मतदाता सूची पुनरीक्षण: BLO टीम ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आवास पर पहुँचकर सौंपा प्रारूप-08 और घोषणा प्रपत्रबैठक में बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैंकों को निर्देश दिया कि :- प्राप्त आवेदनों को जल्द स्वीकृत किया जाए, अनावश्यक रूप से आवेदन रिजेक्ट न किए जाएँ कुछ बैंकों में बढ़ते रिजेक्शन को लेकर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त किया और सुधार के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।
CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 नवंबर को होगी कैबिनेट बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीदसाथ ही, कलेक्टर ने योजना में पंजीकृत वेंडरों से भी चर्चा की और कहा कि :- सोलर प्लांट का इंस्टॉलेशन तेजी से पूरा किया जाए, लाभार्थियों को समय पर सेवा उपलब्ध कराई जाए |बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा योजना में पंजीकृत वेंडर उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन