Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: कांकेर में लगातार बारिश का कहर... ग्रामीण अंचलों की सड़कें जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Vishva News / Sun, Oct 12, 2025 / Post views : 32

Share:

कांकेर : बीते दिन से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण अंचलों की सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. चारामा अंचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगभग 7 से 8 घंटे तक जारी रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी, नाले और बांध पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं सिरसिदा गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है.

Chhattisgarh News: महिला बाउंसरों की युवक पर बर्बर पिटाई, प्रमोशन के विवाद में सनसनीखेज घटना

जानकारी के अनुसार, सिरसिदा जलाशय के ओवरफ्लो से निकले तेज बहाव वाले पानी ने प्रधानमंत्री सड़क पर बने ह्यूम पाइप पुल को तोड़ दिया. इससे सड़क का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को अब वैकल्पिक मार्ग से लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है.

CG News: ज्वेलरी शॉप चोरी का पर्दाफाश, नाबालिग मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार, 6 लाख के जेवरात बरामद बारिश का असर चारामा नगर में भी देखा गया, जहां नेशनल हाईवे-30 पर पानी भरने से सड़क लबालब नजर आई. इस बीच किसानों की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि धान की फसल पकने की स्थिति में है और इस समय खेतों में अतिरिक्त पानी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क और पुल की जल्द मरम्मत की मांग की है, ताकि आवाजाही बहाल हो सके. वहीं स्थानीय प्रशासन ने हालात पर नजर रखने और नुकसान का आंकलन करने के निर्देश जारी किए हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts