Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: सिलेंडर होम डिलिवरी पर संकट: कर्मचारियों ने कमीशन बढ़ोतरी न मिलने पर दी चेतावनी

Vishva News / Sun, Oct 26, 2025 / Post views : 40

Share:
रायपुर : यदि आपके घर में सिलेंडर की होम डिलिवरी हो रही है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। गैस कर्मचारियों ने अपनी कमीशन बढ़ोतरी की मांग पूरी न होने पर होम डिलिवरी सेवा बंद करने की चेतावनी दी है, जिससे कई जगहों पर डिलीवरी में बाधा आ सकती है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा, जिन्हें सिलेंडर के लिए खुद बाहर जाकर भटकना पड़ सकता है। एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडियन ऑयल के गैस वितरक कमीशन न बढ़ाए जाने से नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो 6 नवंबर से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद कर दी जाएगी. इससे ग्राहकों को समय पर सिलेंडर नहीं मिलेगा, जिससे उनकी परेशानी बढ़ेगी. राज्योत्सव में बड़ा बदलाव: PM Modi का दो दिवसीय दौरा अब एक दिवसीय, रायपुर में कई कार्यक्रमाें में होंगे शामिल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अनुसार, विरोध के पहले चरण में गैस एजेंसी संचालक और स्टाफ काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं. ग्राहकों की सुविधा के लिए तीन चरणों में आंदोलन किया जा रहा है. दूसरे चरण में 29 अक्टूबर को शाम 7 बजे राज्यभर के जिला मुख्यालयों में मशाल और मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन होगा. तीसरे चरण में 6 नवंबर से “नो मनी, नो इंडेंट” नीति अपनाई जाएगी, यानी सिलेंडर के लिए एडवांस राशि जमा नहीं की जाएगी. यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी और होम डिलीवरी पूरी तरह बंद हो जाएगी. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू रायपुर जिले में ही तीनों कंपनियों के 3 लाख से अधिक ग्राहक हैं. डिलीवरी बंद होने से नवंबर के पहले सप्ताह में लोगों को भारी असुविधा होगी. राज्यभर में लाखों ग्राहक प्रभावित होंगे. डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि उनका कमीशन नहीं बढ़ाया जा रहा, जबकि डीजल, स्टाफ की सैलरी और बिजली बिल जैसे खर्चों में भारी वृद्धि हुई है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts