Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: D.Ed Students Protest: सहायक शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर अनशन पर बैठे डीएड अभ्यर्थियों की तबियत बिगड़ी

Vishva News / Fri, Dec 26, 2025 / Post views : 30

Share:

रायपुर : सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का अनशन तीसरे दिन भी जारी है। माना-तूता धरना स्थल पर कड़कड़ाती ठंड में डेढ़ सौ से अधिक डीएड अभ्यर्थी अनशन पर बैठे हैं। इनमें से कुछ की तबियत खराब हो गई है। बताया गया कि डीएड-डिप्लोमा अभ्यर्थियों ने सरकार से सहायक शिक्षकों की भर्ती शीघ्र शुरू करने के लिए सरकार से मांग की थी। हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। बावजूद इसके प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर तूता धरना स्थल पर अनशन पर बैठे हैं।

CG के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी… PM आवास योजना पर सरकार का अहम प्रस्ताव केंद्र को भेजा

एक अभ्यर्थी ने चर्चा में बताया कि तीन अनशनरत अभ्यर्थियों का बीपी बढ़ा हुआ है। तबियत बिगड़ती जा रही है। मगर मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि सहायक शिक्षक भर्ती के पांचवें चरण की काउंसलिंग में 2600 पदों पर प्रक्रिया हुई थी, जिसमें केवल 1299 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली। शेष 1316 पद रिक्त रह गए। कुल 2300 पद अभी भी रिक्त हैं।

Indian Railways Fare Hike: आज से लंबी दूरी के रेल सफर पर बढ़ा किराया, जानें कितने रुपये ज्यादा चुकाने होंगे

हाईकोर्ट ने दो माह के भीतर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश दिया है। बावजूद इसके सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने मांगों को न्यायोचित बताते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था । मगर दो महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अनशन पर बैठने का निर्णय लिया गया। जब तक मांग पूरी नहीं होती, अनशन जारी रहेगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts