ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Dec 20, 2025 / Post views : 42
रायगढ़ : वन परिक्षेत्र रायगढ़ के बंगुरसिया सर्किल में हाथी के शावक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह घटना बड़झरिया तालाब में उस समय हुई, जब रात के वक्त हाथियों का दल नहाने पहुंचा था.
जांजगीर-चांपा में PNB ATM लूट की घटना, नकाबपोश बदमाश ने महिला कर्मचारियों से लूटे 50 हजार रुपयेबताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान शावक गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में 32 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.
68th National Shooting Championship: किसान की बेटी की शानदार जीत, तनुश्री तोमर ने जीता 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्डरात में हाथियों की तेज चिंघाड़ सुनकर वन अमले को घटना की जानकारी मिली. घटना के बाद वन विभाग ने शावक के शव को इंद्रा विहार ले जाकर विधिवत अंतिम संस्कार कराया. मौके पर एसडीओ, रेंजर सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. जिले में बीते तीन महीने के दौरान हाथी के मौत की यह पांचवीं घटना है.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन