Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: देवरी पिकनिक स्पॉट बनाम मौत का घाट! 3 को बचाया तो 2 बहे...!

P

PRAVEEN GUPTA / Sun, Oct 5, 2025 / Post views : 47

Share:
देवरी क्षेत्र के हसदेव नदी में फिर डूबे 5 युवक-युवती, 2 को बचाया गया, 3 युवक-युवती बहे... सुबह शुरू होगा रेस्क्यू...   जांजगीर-चाम्पा। पंतोरा क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हादसा हो गया है और हसदेव नदी में नहाते वक्त 5 लोग डूब गए. इसमें से 1 युवक और 1 युवती को बचा लिया गया है, वहीं 2 युवक और 1 युवती, हसदेव नदी में बह गए हैं. घटना की सूचना के बाद मौके पर पंतोरा पुलिस पहुंची है. रात होने की वजह से रेस्क्यू से शुरू नहीं हो सका है. सुबह रेस्क्यू शुरू किया जाएगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से 2 युवक, 2 युवती और अकलतरा के अर्जुनी गांव से 1 युवक, देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे और शाम के वक्त हसदेव नदी में नहा रहे थे, तभी पांचों युवक-युवती बह गए. यहां 1 अर्जुनी गांव के युवक लक्ष्मी शंकर और बिलासपुर की युवती मोनिका सिन्हा, किसी तरह हसदेव नदी के बहाव से बाहर निकले. इसमें ग्रामीणों ने मदद की। वहीं बिलासपुर के 2 युवक अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई और 1 युवती रेखा ठाकुर हसदेव नदी में डूब गए हैं. घटना की सूचना के बाद मौके पर पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची है और युवक-युवतियों के परिजन को जानकारी दी गई है, वहीं DDRF, SDRF को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है. सुबह रेस्क्यू शुरू किया जाएगा.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts