Tue, 11 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: DG-IG Conference : दूसरे दिन का सत्र शुरू, पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में 12 घंटे की मैराथन बैठक

Vishva News / Sat, Nov 29, 2025 / Post views : 13

Share:
DG-IG Conference : 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक जारी है. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं. आज चार सत्र होंगे, जिसमें हर राज्य के डीजीपी प्रेजेंटेशन देंगे. राष्ट्रीय सुरक्षा और उभरती चुनौतियों पर फोकस और पिछली सिफारिशों के क्रियान्वयन का समीक्षा किया जाएगा. CG Congress Jila Adhyaksha List: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, AICC ने जिला कांग्रेस कमेटियों के 41 नए अध्यक्षों की सूची जारी की इसके अलावा महिला सुरक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग पर चर्चा होगी. जन-आंदोलनों के प्रबंधन और एक मजबूत तंत्र की आवश्यकता पर विचार, भारतीय भगोड़ों की वतन वापसी के रोडमैप पर मंथन, फॉरेंसिक के व्यापक उपयोग और सफल अनुसंधान पर जोर जैसे विषयों पर सत्र के दौरान चर्चा की जाएगी. विकसित भारत, सुरक्षित भारत की थीम पर बैठक होगी. छत्तीसगढ़ डीजीपी अरुण देव गौतम बस्तर 2.0 की जानकारी देंगे. मार्च 2026 में नक्सलवाद खात्मे के बाद बस्तर में विकास की रणनीति पर चर्चा करेंगे. आतंकवाद-निरोध : रुझान और उपाय पर चर्चा होगी. साथ ही विजन 2047 पर आईबी के विशेष निर्देशक प्रस्तुति देंगे. BCCI का बड़ा ऐलान: भारतीय महिला टीम 5 टी20 मैचों की घरेलू सीरीज में भिड़ेगी श्रीलंका से

पीएम मोदी हुए शामिल

पीएम मोदी सुबह 8:15 बजे आईआईएम पहुंचें. डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी का स्वागत कार्यक्रम हुआ. स्वागत कार्यक्रम के बाद रात 8 बजे तक लगातार बैठकें होंगी. 12 घंटे तक देश की सुरक्षा, आतंकवाद ,नक्सलवाद , साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी. रात 8:35 बजे पीएम मोदी स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे. रात 8:45 बजे पीएम मोदी स्पीकर हाउस M 01 पहुचेंगे. जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts