Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: रायपुर में DGP–IG कॉन्फ्रेंस शुरू: अमित शाह, NSA अजीत डोभाल और R&AW चीफ पराग जैन ने की उच्चस्तरीय बैठकें

Vishva News / Fri, Nov 28, 2025 / Post views : 32

Share:
रायपुर : नवा रायपुर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार दोपहर बाद डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस शुरू हुआ। कांफ्रेंस में शरीक होने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह देर रात यहां पहुंचे, और सीधे नवा रायपुर के लिए रवाना हो गए। कांफ्रेंस से पहले आज सुबह शाह की सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ बैठक भी हुई।आईआईएम के हॉल में ती दिनी कांफ्रेंस आज से शुरू हुई। कांफ्रेंस में शिरकत करने एनएसए अजीत डोभाल, और रॉ के प्रमुख पराग जैन आज सुबह यहां पहुंचे। बताया गया कि सभी राज्यों के डीजीपी और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों के मुखिया गुरुवार को ही यहां पहुंच गए थे। आज सुबह नाश्ते के बाद कांफ्रेंस हॉल में करीब 11 बजे जुटे। छत्तीसगढ़ की 25 साल की प्रेरक यात्रा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, IITF में पवेलियन को ‘स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल’ इनमें आईबी चीफ तपन डेका, आईटीबीपी व सीआरपीएफ, और सीबीआई के प्रमुख भी थे। कांफ्रेंस के औपचारिक उद्घाटन से पहले एनएसए अजीत डोभाल, आईबी के प्रमुख डेका ने राज्यों के डीजीपी व अन्य अफसरों से रूबरू हुए।छत्तीसगढ़ से डीजीपी अरूण देव गौतम, और सरगुजा आईजी दीपक झा व बीजापुर बटालियन के कमांडेन्ट मयंक गुर्जर भी शिरकत कर रहे हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह दोपहर बाद कांफ्रेंस स्थल पहुंचेंगे। सभी राज्यों के डीजीपी सुरक्षा को लेकर प्रेजेंटेशन देंगे। कांफ्रेंस के लिए रवाना होने से पहले श्री शाह सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ मंत्रणा की। इसमें नक्सल ऑपरेशन से जुड़े तमाम विषयों पर चर्चा हुई। शाह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी को आबंटित नवा रायपुर के निवास में ठहरे हुए हैं। चौधरी नए बंगले में शिफ्ट नहीं हुए हैं। जांजगीर-चांपा में चौंकाने वाला खुलासा: कारोबारी का पूर्व कर्मचारी निकला बड़ी चोरी का मास्टरमाइंड आईटीबीपी के चीफ प्रवीण कुमार तो राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित रहे मदनवाड़ा का भी दौरा किया था। आईटीबीपी, और सीआरपीएफ प्रमुख अब तक के नक्सल आपरेशन को लेकर प्रेजेंटेशन देंगे। आज देश के तीन श्रेष्ठ थाना प्रभारी और 10 सर्वश्रेष्ठ थानों की घोषणा भी होगी। गृह मंत्री अमित शाह पुरस्कृत करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम साढ़े 7 बजे यहां पहुंचेंगे, और वो सीधे नवा रायपुर चले जाएंगे। वो वहां स्पीकर हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे। वो शनिवार को सुबह कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे। कांफ्रेंस का उद्देश्य पुलिस के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना तथा ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ बनाने के लिए भविष्य का खाका तैयार करना है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts