ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Jan 31, 2026 / Post views : 54
Dinner With Soldiers: छत्तीसगढ़ सीएम नारायणपुर दौरे थे. नक्सलियों के खिलाफ हर मोर्च पर खड़े सुरक्षा बलोंं की हौसला आफजाई करने पहुंचे सीएम विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों के साथ डिनर किया और जवानों को अपने हाथों से खाना परोसा. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री साय अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी.
CG Dhan Kharidi News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज आखिरी दिन, टोकनधारी किसान ही बेच सकेंगे उपजनारायणपुर स्थित आईटीबीटी बटालियन परिसर में पहुंचे सीएम साय ने लाल आंतक के सफाए में लगे आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ़ के वीर जवानों की हौसला बढ़ाया. सुरक्षा बलो के साथ रात्रि भोजन करने पहुंचे सीएम ने खुद अपने हाथों से जवानों को खाना परोसा. तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
सीएम साय ने आईटीबीटी बटालियन परिसर में दौरे और जवानों को खाना परोसने का जिक्र एक्स हैंडल पर करते हुए लिखा, आज आईटीबीटी बटालियन परिसर में आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ़ के हमारे वीर जवानों के साथ रात्रि भोजन परोसने का अवसर मिला.
CG Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव – 3 फरवरी को बारिश के आसारगौरतलब है सीएम साय ने नारायणपुर दौरे पर मुख्यमंत्री बस सेवा का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बस सेवा से सुदूर जनजातीय अंचलों में नई रफ्तार आई है. नारायणपुर प्रवास के दौरान सीएम ने खुद नक्सलवाद से प्रभावित रहे कुरुषनार से नारायणपुर तक यात्रियों के साथ बस यात्रा की जमीनी हकीकत को महसूस किया.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन