Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: DSP Kalpana Case: कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ एक नहीं, कई आरोप; जांच में कई अहम पहलू सामने आए

Vishva News / Sun, Dec 14, 2025 / Post views : 36

Share:

कोरबा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा पर हनी ट्रैप का आरोप लगाने वाले होटल कारोबारी दीपक टंडन अब खुद कानूनी संकट में फंस गए हैं। कटघोरा की अदालत ने टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट करीब 28 लाख रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में लगातार अदालत में पेश नहीं होने के कारण जारी की गई है। न्यायालय ने 12 दिसंबर को दीपक टंडन को पेश होने का निर्देश दिया था। नोटिस मिलने के बावजूद उपस्थिति नहीं हुई। इसके बाद अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

CG में दिल दहला देने वाली घटना… पिता और बेटे के बीच विवाद के बाद बेटे ने की बेरहमी से पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

यह मामला वर्ष 2015 में कोरबा के दीपका क्षेत्र का है, जहां कोयला आपूर्ति के नाम पर 28 लाख रुपये लेने के बाद आपूर्ति नहीं की गई थी। बाद में दिए गए चेक भी बाउंस हो गए थे। वारंट जारी होने से पहले दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और तथाकथित लव ट्रैप जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। टंडन का दावा था कि उन्होंने अधिकारी को महंगे उपहार और नकद राशि मिलाकर करीब दो करोड़ रुपये दिए। उन्होंने कुछ कथित चैट, कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया और कुछ पत्रकारों को भेजे थे, जो बाद में चर्चा का विषय बने।

वंदे भारत ट्रेनों में अब मिलेगा स्थानीय भोजन, रेल मंत्री ने की नई योजना की घोषणा

जांच में सामने आया है कि दीपक टंडन के खिलाफ पहले से भी कई आरोप हैं। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सिविल लाइन थाना रायपुर में दर्ज है। इसके अलावा सक्ती जिले के एक कोयला कारोबारी से 15 लाख रुपये की ठगी का आरोप भी लगाया गया है, जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।मालूम हो कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बता चुकी हैं। उनका दावा है कि न तो उनका किसी तरह का गलत संबंध रहा है और न ही पैसों का कोई लेन-देन हुआ है। वह दीपक टंडन के होटल में अपने पिता के बकाया 42 लाख रुपये लेने गई थीं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts