Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: DSP Kalpana Verma Controversy: दीपक टंडन ने DSP कल्पना वर्मा पर लगाया गंभीर आरोप, मामले में हुई 4 घंटे की पूछताछ

Vishva News / Fri, Dec 19, 2025 / Post views : 35

Share:

DSP Kalpana Verma Controversy: होटल कारोबारी दीपक टंडन और डीएसपी कल्पना वर्मा केस में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब फिर से दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा और उनके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पूरे मामले में अब डीजीपी अरूणदेव गौतम और आईजी अमरेश मिश्रा से की गई लिखित शिकायत की गई है, जिसमें महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने के लिए दबाव बनाए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए है. इस पूरे मामले में अब महिला डीएसपी से एसएसपी दफ्तर में चार घंटे पूछताछ हुई है.होटल कारोबारी दीपक टंडन ने अपने शिकायत पत्र में बताया है कि वह रायपुर के गायत्री नगर के निवासी हैं और होटल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. पिछले पांच सालों से वह डीएसपी कल्पना वर्मा से संपर्क में था.

Bharti Singh 2nd baby: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर फिर गूंज उठी खुशियों की किलकारी, क्या पूरी हुई बेटी की मां बनने की ख्वाहिश?

उनके परिवार के साथ भी करीबी पारिवारिक संबंध थे. टंडन का दावा है कि DSP कल्पना वर्मा ने धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के जरिए उन्हें और उनके कारोबार को करीब दो करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कल्पना वर्मा अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए अपने और अपने परिजनों, विशेषकर पिता हेमंत वर्मा के बैंक खातों में नियमित लेन-देन करती थीं, जिनका पूरा ब्योरा उन्होंने पत्र के साथ अटैच किया है। इस पत्र में गंभीर आरोप लगाया गया कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने दंतेवाड़ा में महादेव सट्टा एप पैनल संचालित करने का दबाव बनाया था. दीपक के इस प्रस्ताव को ठुकराने पर दोनों के बीच संबंध बिगड़ गए, बाद में पूरी तरह खत्म हो गए. इससे संबंधित मोबाइल चैट भी उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें शिकायत पत्र के साथ जोड़ा गया है.

Yashasvi Jaiswal Health Update: यशस्वी जायसवाल ने अपनी फिटनेस को लेकर किया बड़ा ऐलान, वापसी के लिए हैं पूरी तरह तैयार

दीपक टंडन ने दावा किया कि डीएसपी कल्पना वर्मा, उनके पिता हेमंत वर्मा और भाई राकेश वर्मा ने साजिश कर VIP रोड स्थित होटल एटमॉसफेरिया को गैर-कानूनी तरीके से अपने नाम रजिस्टर्ड करा लिया. जबकि होटल की खरीद-फरोख्त में उन्होंने बैंक के माध्यम से 30 लाख रुपए का भुगतान आरटीजीएस के जरिए किया था. कई मौकों पर नगद भुगतान और लाखों रुपए के अन्य ट्रांजैक्शन किए जाने का भी जिक्र किया गया है. दीपक टंडन ने पत्र में यह भी लिखा है कि मतभेद बढ़ने के बाद डीएसपी कल्पना वर्मा ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पत्नी से तलाक के लिए दबाव बनाने, फर्जी मामलों में जेल भेजने की धमकी देने और उनकी पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड हाइराइडर वाहन को अपने कब्जे में रखने जैसे आरोप लगाए हैं. टंडन का कहना है कि इन सभी के कारण उनका परिवार डरा हुआ है. उनकी जान को खतरा महसूस हो रहा है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts