Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: बेकाबू बोलेरो ने ग्रामीणों को कुचला.. 3 की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल

Share:
जशपुर : जशपुर में मंगलवार की देर रात गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां गणेश विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंद दिया. इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई है. सभी घायलों को बगीचा अस्पताल ले जाया गया. हालांकि गंभीर रूप से घायलों को अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है. बगीचा थाने के जुरूडांड़ गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे. Floods News: उत्तराखंड-हिमाचल में आफत की बारिश, 4 राज्यों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी

जशपुर में बोलेरो ने ग्रामीणों को रौंदा

बोलेरो चालक भीड़ को रौंदकर भाग रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. साथ ही एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है. ग्राम जुरुडांड के चरईडांड स्टेट हाईवे पर श्रद्धालुओं के बीच अचानक एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. इसके चपेट में आने से अरविंद (19 वर्ष), विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष), खिरोवती यादव (32 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं. जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन सभी को अम्बिकापुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.

हादसे में ये लोग घायल 

घायलों में  देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, नारायण, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर सहित 25 से अधिक लोग शामिल हैं. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर भीड़ में घुसी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो वाहन रायकेरा की ओर से आ रही थी और तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सीधे भीड़ में घुस गई. हादसे के वक्त करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग विसर्जन जुलूस में शामिल थे, जो विसर्जन के लिए नाचते गाते गणपति के साथ तालाब की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से लोग हवा में उछलकर यहां वहां गिर पड़े और कई लोग वाहन के नीचे दब गए. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई.

घायलों को किया गया अंबिकापुर रेफर

गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस से बगीचा अस्पताल लाया गया. कई घायलों को गणपति विसर्जन वाले वाहन में लाया गया. वहीं स्थानीय ग्रामीण भी अपने वाहनों से घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल अंबिकापुर रेफर किया गया.

देर रात अस्पताल पहुंचे जशपुर कलेक्टर, घायलों से की मुलाकात

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि मेडिकल ऑफिसर समेत 2 नायब तहसीलदार को अंबिकापुर भेजा गया है. घायलों का इलाज किया जा रहा है. इधर, सीएमएचओ डॉ. जीएस जात्रा ने स्वास्थ्य अमले को अलर्ट किया. वहीं बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा अपनी टीम के साथ घायलों के उपचार में लगे हुए हैं. जशपुर विधायक रायमुनि भगत भी देर रात बगीचा अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है. पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts