Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

सूचना

hello php

: कोरबा में किसान ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों का आरोप– धान बिक्री के लिए नहीं मिला टोकन

Vishva News / Mon, Jan 12, 2026 / Post views : 17

Share:

कोरबा : सरकार की धान खरीदी प्रक्रिया के बीच कोरबा जिले से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। हरदीबाजार क्षेत्र के ग्राम कोरबी धतूरा निवासी किसान सुमेर सिंह गोंड़ ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

परिजनों के अनुसार, किसान पिछले दो महीनों से धान बेचने के लिए उपार्जन केंद्र के चक्कर काट रहा था, लेकिन बार-बार प्रयास के बावजूद उसे धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिल पाया। टोकन न मिलने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। इसी तनाव के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

CG IAS प्रमोशन 2026: 2010 बैच के 4 IAS अफसरों को प्रमोशन, रानू और जेपी मौर्या की पदोन्नति रुकी

टोकन नहीं मिलने से था किसान परेशान

इसके बाद भी किसान को टोकन नहीं मिला. धान नहीं बिकने से परेशान किसान काफी व्यथित हो गया.शनिवार-रविवार रात किसान के सब्र का बांध टूट गया. इसके बाद उसने जो किया इसकी किसी को उम्मीद ना थी.परिजनों की माने तो किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया.

Obscene Dance Case: अश्लील आयोजन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार

परिजनों ने लगाए प्रशासन पर गंभीर आरोप

परिजनों को जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में किसान को लेकर जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. जहां किसान का उपचार किया जा रहा है. किसान के परिजनों ने भी आरोप लगाया है कि किसान धान नहीं बेच पाने के कारण बेहद परेशान था. इस बात की सूचना मिलते ही कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत उनसे मिलने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची. सांसद ने भी धान खरीदी की प्रक्रिया को बेहद जटिल और किसान विरोधी बताया है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts