Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

सूचना

hello php

: धान टोकन न मिलने से किसानों का गुस्सा फूटा, SDM कार्यालय पर रातभर धरना

Vishva News / Sat, Jan 24, 2026 / Post views : 21

Share:
सारंगढ़–बिलाईगढ़ : जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों का गुस्सा शुक्रवार रात फूट पड़ा। धान बिक्री के लिए दूसरा टोकन जारी नहीं होने से नाराज किसानों ने एसडीएम कार्यालय सारंगढ़ के सामने देर रात धरना प्रदर्शन किया। अचानक हुए इस आंदोलन से प्रशासन में हड़कंप मच गया। धरने में बड़ी संख्या में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। किसानों का कहना है कि उनके सभी दस्तावेज, पंजीयन और रिकॉर्ड सही होने के बावजूद शेष धान की बिक्री के लिए दूसरा टोकन नहीं काटा जा रहा है। इससे किसान मानसिक तनाव के साथ-साथ गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। CG Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षाओं से पहले छत्तीसगढ़ में ESMA लागू, 15 फरवरी से शिक्षकों की छुट्टियों पर रोक
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि धान खरीदी की पूरी व्यवस्था अव्यवस्थित हो चुकी है और प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। धरने के दौरान राज्य सरकार और मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन मिलने और किसी ठोस समाधान की घोषणा न होने से किसानों की नाराजगी कम नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही टोकन जारी कर धान खरीदी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts