Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh : तहसील परिसर में किसानों का धरना, तहसीलदार के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

Share:
पिथौरा : महासमुंद जिले के पिथौरा तहसीलदार से परेशान क्षेत्र के किसान तहसील परिसर में धरने पर बैठे हैं। पिथौरा के पूर्व जनपद सदस्य जितेन्द्र सिन्हा के साथ समर्थक और किसान अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारी तहसीलदार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। बुंदेली बरेकेल, जामजूडा, पिथौरा के दर्जनभर किसान पिथौरा तहसीलदार मनीषा देवांगन के खिलाफ आक्रोशित होकर धरने पर बैठे हैं। Amit Baghel: अमित बघेल को नहीं मिली राहत, 16 जनवरी तक बढ़ी ज्यूडिशल कस्टडी किसानों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार पिथौरा तहसीलदार के दफ्तर आकर थक गए पर समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ है। किसान अंकित शर्मा, विनोद शर्मा ने बताया कि वे लोग अपनी जमीन का नजरी नक्शा के लिए लगातार पिथौरा तहसीलदार के पास कई बार आए लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। समे लाल, झगरू ने कहा, मैं अपना धान नहीं बेच पा रहा हूं। तहसीलदार के पास समस्या बताते कई बार आ चुका हूं पर कोई समाधान नहीं हो पाया है। CG CRIME: टोनही के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी हमलावर गांव छोड़कर फरार एक साल से तहसीलदार के चक्कर काट रहा हूं। मेरा जमीन संबंधित कार्य अब तक नहीं हो पाया है, जिससे मैं बहुत परेशान हूं। पिथौरा तहसील परिसर में प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धरने पर बैठे जितेन्द्र सिन्हा को उठाकर पिथौरा थाना ले गई। वहीं इस मामले में तहसीलदार मनीषा देवांगन ने कहा, अभी मैं ट्रेनिंग में हूं। कार्यालय पहुंचकर किसानों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts