Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: धान टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास

Vishva News / Sat, Jan 31, 2026 / Post views : 28

Share:
जांजगीर-चांपा : नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसौंदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गरीब किसान ने धान का टोकन नहीं कटने से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। मामला ग्राम कसौंदी का है, जहां किसान अनिल गड़ेवाल धान खरीदी का टोकन नहीं कटने से काफी दिनों से परेशान था। अपनी समस्या को लेकर वह बार-बार संबंधित विभागों के चक्कर काट रहा था, लेकिन समाधान नहीं मिलने से आहत होकर किसान ने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। CG TET-26 परीक्षा 1 फरवरी को, दो पालियों में होगी आयोजित; सुरक्षा के लिए उड़नदस्ता दल तैयार देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तहसीलदार, एसडीएम एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिसकर्मी किसान को समझाइश देने में जुटे हुए हैं, ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। Baloda Bazar: रियल इस्पात एंड एनर्जी प्लांट को नियम उल्लंघन पर नोटिस, एक हफ्ते में जवाब देने का आदेश ग्रामीणों का कहना है कि धान खरीदी में टोकन कटौती और किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समय पर समाधान नहीं होने से किसान मानसिक रूप से टूट रहे हैं। फिलहाल प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और किसान को सुरक्षित बचाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना ने एक बार फिर धान खरीदी व्यवस्था और किसानों की परेशानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts