Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Gariaband Obscene Dance Case: जांच पूरी, कलेक्टर को सौंपी गई रिपोर्ट; SDM पर नियम तोड़ने के आरोप, डांसर गिरफ्तार

Vishva News / Thu, Jan 15, 2026 / Post views : 50

Share:

Gariaband Obscene Dance Case: देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल में आयोजित छह दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम के दौरान हुए अश्लील डांस मामले की जांच पूरी कर ली गई है। अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने अपनी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी है। कलेक्टर की अंतिम टिप्पणी के बाद यह रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए कमिश्नर को भेजी जाएगी।

जांच अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यक्रम की अनुमति देते समय निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

Cold Wave Warning in CG: अगले 2 दिन कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पुलिस व तहसील की अनुमति नहीं ली गई, आयोजन में मजा लेने की भी हुई पुष्टि

जांच अधिकारी अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने कई बिंदुओं पर मामले की जांच की, जिसमें आयोजन की अनुमति की प्रक्रिया और आयोजन में एसडीएम की उपस्थिति के उद्देश्य पर केंद्रित किया गया था। जांच अधिकारी ने आयोजक मंडल के सदस्य, कोटवार, सरपंच, पंच और मीडिया कर्मियों के बयान दर्ज किए।

बयानों से यह बात साफ हुआ कि एसडीएम ने 29 दिसंबर को आवेदन लेकर उसी तारीख को अनुमति दे दी। जिस नरेंद्र साहू को अध्यक्ष बताकर आवेदक बनाया गया, उसे आवेदन के संबंध में जानकारी ही नहीं थी। पुलिस और तहसीलदार के प्रतिवेदन नहीं लिए गए, न ही भूमि स्वामी की सहमति ली गई। प्रतिवेदन मांगने और शामिल करने की प्रक्रिया को एसडीएम ने केवल कागजों में ही दर्शाया। बयानों से एसडीएम की आयोजनों में उपस्थिति और मजा लेने की पुष्टि भी हुई है।

अवैध मदिरा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

अश्लील आयोजन में 15वीं गिरफ्तारी, डांसर को मुचलके पर छोड़ा गया

अश्लील आयोजन में 8 जनवरी को प्रस्तुति देने वाली डांसर सुचित्रा जेना को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ा गया। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि गिरफ्तारी थाना धर्मशाला क्षेत्र, जिला जाजपुर में हुई। मामले में देवभोग पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ धारा 296, 3-5 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पहले ही 14 आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया था।

ओडिशा के थाने में ही निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 9 जनवरी के आयोजन में शामिल निशा महाराणा की तलाश पुलिस कर रही है। निशा ने कार्यक्रम से पहले वीडियो जारी कर भीड़ बढ़ाने की अपील की थी। शर्मसार करने वाला डांस 9 जनवरी को आयोजित था, जिसमें एसडीएम थिरकते नजर आए थे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts