Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

सूचना

hello php

कबीरधाम को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी : 300 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को भी मिलेगी नई मजबूती

Vishva News / Mon, Jul 13, 2026 / Post views : 16

Share:

कवर्धा - कबीरधाम जिले के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने शासकीय मेडिकल कॉलेज, कबीरधाम को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ संचालित करने की अनुमति दे दी है। यह कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय से संबद्ध होगा। इससे जिले के विद्यार्थियों को अब अपने ही जिले में मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

जिले के विकास में ऐतिहासिक कदम

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस उपलब्धि पर जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना कबीरधाम के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से स्थानीय युवाओं को एमबीबीएस की पढ़ाई का अवसर मिलेगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

मेडिकल कॉलेज के संचालन से जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी। इससे कबीरधाम सहित आसपास के जिलों के लाखों लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।

अधोसंरचना विकास पर रहा विशेष जोर

मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए जिला अस्पताल को 100 से बढ़ाकर 220 बिस्तरों का किया गया तथा आवश्यक अधोसंरचना विकसित की गई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की गई। वर्तमान में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण जारी है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज शुरू कराने का आग्रह किया था। राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय तथा निरंतर प्रयासों के बाद एनएमसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज संचालन की मंजूरी दे दी। इस निर्णय से कबीरधाम में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Tags :

NMC Approval

Health Infrastructure

MBBS Admission 2026

Healthcare Development

KabeerdhamNews

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts