Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: जैमर के बीच हाईटेक नकल का भंडाफोड़, दिल्ली हेड कांस्टेबल परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करता छात्र गिरफ्तार

Vishva News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 31

Share:

बिलासपुर : जैमर के बीच इलेक्ट्रानिक डीवाईस ब्लूटूथ से दिल्ली हेड कांस्टेबल लिपिकीय परीक्षा में नकल करते एक छात्र को पकड़ा गया है. पुलिस ने छात्र के खिलाफ अपराध कायम कर गिरफ्तार कर लिया है. सीपत टीआई राजेश मिश्रा ने बताया 9 जनवरी 2026 को फरहदा स्थित जीटीबी कालेज में यह परीक्षा चल रही थी. हेड कास्टेबल लिपिकीय की यह दिल्ली पुलिस 2025 सीबीई परीक्षा द्वारा भर्ती एसएसएसी द्वारा आयोजित थी. शाम की पाली 4.30 से 6.30 बजे की परीक्षा में राजस्थान दोसा सेकंड बसवा निवासी मोहित मीना पिता गाजीराम मीना 25 साल परीक्षा दे रहा था. परीक्षा के दौरान मोहित ने सिर पर टोपी और बदन पर जैकेट पहना हुआ था.

न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बीच बिलासपुर में संदिग्ध ट्रक बरामद, तमिलनाडु नंबर प्लेट वाले वाहन में मिले पटाखे

परीक्षा जैसे ही शुरू हुई वह अपने शरीर में छिपाकर रखे ब्लूटूथ को चालू करने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान परीक्षा कक्ष में मौजूद आब्र्जवर की नजर उस पर पड़ गई. आर्जवर को आरोपी की हरकतों पर संदेह हुआ तो उसे परीक्षा हाल से उठाकर बाहर ले जाकर कार्यालय में बिठाया गया. यहां उसकी टोपी, जैकेट व शर्ट उतरवाकर जांच की गई तो कंधे के नीचे टेप से चिपकाकर इलेक्ट्रानिक डिवाइस ब्लूटूथ छिपाकर रखा हुआ पाया गया. कालेज के मैनेजर मुंगेली फास्टरपुर बघमार निवासी विजय कुमार लहरे ने सीपत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस कालेज पहुंची और अभ्यर्थी को पकड़कर थाने ले आई. उसके पास से ब्लूटूथ जब्त किया गया. पुलिस ने मैनेजर की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 6, 112, 2, 318, 4, 61, 2 के तहत मोहित मीना को गिरफ्तार कर लिया है.

CG Road Accident: तेज रफ्तार कार कई बार पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो छात्राओं समेत चार घायल

परीक्षा हाल में मोबाइल व इलेक्ट्रानिक डिवाइस प्रतिबंध था. इसके लिए कालेज में जैमर लगाया गया था. इसके बाद भी अभ्यर्थी छिपाकर इस ब्लूटुथ को लेकर अंदर चला गया और नकल कर रहा था. जैमर लगने के बाद भी उसका इलोक्ट्रानिक डीवाईस काम कर रहा था. पुलिस के मुताबिक छात्र का एक साथी कालेज के आसपास लैपटाप या टेबलेट लेकर बैठा हुआ था. छात्र के द्वारा एक बटन दबाने पर बाहर बैठे छात्र की डिवाइस में हरा लाइट जलता था. उसके बाद बाहर बैठे व्यक्ति के द्वारा मोबाइल से सवाल का जवाब बताया रहा था. मोहित के पकड़े जाने बाद उसका सहयोगी फरार हो गया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts