Sat, 08 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG में खौफनाक वारदात: नाती बहू ने दादी सास की सिर पर मारा हथौड़ा, हत्या का खुलासा

Vishva News / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 16

Share:

दुर्ग : जिले में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में नाती बहू ने अपनी दादी सास के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

दिवाली तोहफ़ा: साय सरकार ने पेंशनरों के लिए बढ़ाई महंगाई राहत, नई दरें हुई तय

यह घटना ग्राम बोरी की है। 16 अक्टूबर को घर से सभी सदस्यों के काम पर चले जाने के बाद खाना को लेकर नाती बहू और दादी सास के मध्य विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोपहर को दादी ने खाना खाने से मना कर दिया एवं नाती-बहू पर आरोप लगाया कि तुम्हें खाना बनाना नहीं आता है। इस पर आवेश में आते हुए नाती-बहू रोशनी वर्मा ने घर पर रखे हथौड़े से दादी सास उर्मिला वर्मा के सिर पर वार कर दिया। नाती-बहू द्वारा किए गए इस जानलेवा हमले में वृद्धा लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पड़ोसी द्वारा उर्मिला वर्मा के पति को घटना की जानकारी दी गई। घर पहुंचने के बाद मृतका के पति ने नंदिनी पुलिस को शाम 4:30 बजे के करीब घटना की सूचना दी।

Chhattisgarh : एंटी करप्शन टीम ने BMO को 15 हजार रुपए लेते दबोचा, रिश्वत का मामला हुआ उजागर

नंदिनी थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया कि यह घटना ग्राम बोरी की है। रोज की तरह वर्मा परिवार के अधिकांश सदस्य अपने-अपने कामकाज पर गए थे। बहु रोशनी वर्मा और उसकी दादी सास उर्मिला वर्मा (66 वर्ष) घर पर मौजूद थी। उर्मिला वर्मा के नाती तोरण लाल वर्मा के द्वारा वर्ष 2023 में रोशनी यादव से विवाह किया था। नाती द्वारा किए गए अंतरजातीय विवाह से दादी खुश नहीं थी। इस कारण नाती बहू और दादी के बीच अक्सर तनाव और विवाद रहता था। फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। आरोपी नाती बहू को हिरासत में ले लिया गया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts