ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Jan 10, 2026 / Post views : 37
CG Train Cancelled: रेल यात्रियों की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं. अगर आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण होना है, जिसके लिए गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाना है. विकास कार्य के चलते रेलवे ने 11 और 12 जनवरी को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेने का फैसला किया है, जिसके कारण रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी के बीच चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
Agniveer Recruitment: छत्तीसगढ़ में 10 से 19 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली, 8,999 युवा होंगे शामिल11 जनवरी गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर. गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर . गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर. गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर. गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर. गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर. 12 जनवरी गाड़ी संख्या 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर. गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर .
Gold-Silver Prices: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी का रुख फिर से गिरावट की ओर; जानें आज का लेटेस्ट रेटझारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68862): 11 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली यह ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी. यह बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी. गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861): 11 जनवरी को यह गाड़ी गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन