Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: बिलासपुर में सरेराह लूट: बाइक सवार बदमाशों ने मोपेड सवार दंपती से छीना महिला का पर्स

Share:
बिलासपुर : बाइक सवार लुटेरों ने मोपेड सवार दंपती को निशाना बनाया। शहर के व्यस्ततम मार्ग पर बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौका पाकर महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में कैश, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सिविल लाइन क्षेत्र के अज्ञेय नगर निवासी राजीव कटकवार किराना व्यापारी हैं। नए साल की बड़ी पहल: वंदे भारत एक्सप्रेस में अब महिला टीसी संभालेंगी कमान वो अपनी पत्नी यशु कटकवार के साथ गुरुवार की देर शाम मोपेड पर होकर मार्केट जाने निकले थे। दोनों अभी करबला स्थित अपनी किराना दुकान के पास पहुंचे थे। तभी शाम करीब 6:30 बजे भाजपा कार्यालय के पास बाइक सवार दो युवक उनका पीछा करते आ रहे थे। युवकों ने मौका पाकर मोपेड के पीछे बैठी महिला यशु के कंधे पर लटके पर्स को झपट्‌टा मारकर छीन लिया फिर तेजी से भाग निकले।

इस दौरान मोपेड सवार पति-पत्नी ने चिल्लाते हुए उनका पीछा किया। लेकिन, बाइक सवार बदमाश काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ गए, जिसके बाद गलियों से होकर भाग गए। उन्होंने इस घटना की जानकारी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर को दी। लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

Chhattisgarh : तहसील परिसर में किसानों का धरना, तहसीलदार के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

पुलिस ने संभावित रास्तों पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़िता यशु कटकवार ने बताया कि लूटे गए पर्स में नकदी, मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, करबला रोड पर अलग-अलग संस्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। ताकि आरोपियों की बाइक की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जा सके। हालांकि, पुलिस की घेराबंदी और देर रात तक बाइकर्स बदमाश की तलाश की जाती रही। लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts