Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IND vs SA रायपुर मैच: पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व कई प्रतिबंध लागू

Share:
रायपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 3 दिसंबर 2025 को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में खेला जाएगा। दर्शकों की सुविधा व खिलाड़ियों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था जारी की है। शहर और अन्य जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में बड़ा धान घोटाला उजागर: 25 हजार MT अवैध धान जब्त, खाद्य मंत्री बघेल ने सख्त एक्शन के दिए निर्देश

दर्शकों के लिए यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था

  1. रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए मार्ग : रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे क्रमांक-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर चीचा स्टेडियम तिराहा से साईं अस्पताल रोड होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।
  2. बिलासपुर की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर–रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नंबर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्रमांक-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।
  3. बलौदाबाजार–खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : बलौदाबाजार–रायपुर मार्ग में विधानसभा ओवरब्रिज चौक से रिंग रोड नंबर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्रमांक-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।
  4. जगदलपुर–धमतरी मार्ग से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : धमतरी–जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रालय (डीडीयू) चौक, कोटराभाठा चौक, सेंध तालाब होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।
  5. दुर्ग–भिलाई की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : दुर्ग–भिलाई की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-01 होकर पचपेढ़ीनाका, तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे क्रमांक-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से साईं अस्पताल रोड होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।
  6. महासमुंद–सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : महासमुंद–सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।
पासधारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग : पासधारी वाहन जिन्हें पार्किंग पास A, B, C, D, E, F, G जारी हुआ है, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ. खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21), कोटराभाठा चौक (सेक्टर 17/20) से ग्राम सेंध, सेक्टर 04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A, B, C, D, E, F, G में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे। Chhattisgarh : नई गाइडलाइन व बढ़ी रजिस्ट्री दरों के खिलाफ उबाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं लाठियाँ

मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंध

3 दिसंबर को क्रिकेट मैच (IND vs SA Match in Raipur) आयोजन के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश अपराह्न 12 बजे से रात्रि 01:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग के स्थान पर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।

स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंधित वस्तुएं

  1. शराब, बीड़ी–सिगरेट, गुटका, तंबाकू, माचिस–लाइटर्स व अन्य ज्वलनशील पदार्थ
  2. बोतल, डिब्बे, टिफिन, वाद्य यंत्र
  3. कुर्सी–स्टूल, छाता, रूल, ब्लेड्स, स्केट्स, बोर्ड, डंडा, हॉकी स्टिक, झंडा
  4. आग्नेय अस्त्र, पटाखा, चाकू, कटार, तलवार, कैची, तेज धारदार व अन्य खतरनाक वस्तु
  5. खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर), कांच का कंटेनर
  6. हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज़ बैग, कागज का पैकेट
  7. लैपटॉप, हैंडीकैम कैमरा, लेजर लाइट, सूचनात्मक लाइट, फ्लैश लाइट
  8. परफ्यूम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर), सिरिंज, पेन, पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाले गेंद
  9. लाउडहेलर, सीटी, हॉर्न, रेडियो, भड़काऊ व संकट पैदा करने वाले संकेत, जानवर
  10. प्रचार सामग्री, सभी प्रकार के सिक्के

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts