Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IND vs SA Tickets: रायपुर में भारत vs साउथ अफ्रीका वन डे मैच की ऑफलाइन टिकटें आज से उपलब्ध, कीमत जानें

Vishva News / Mon, Nov 24, 2025 / Post views : 34

Share:

IND vs SA Tickets: नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे डे-नाइट वन डे क्रिकेट मैच के लिए विद्यार्थियों के लिए आरक्षित 1500 सीटों के टिकट सोमवार से मिलेंगे. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने इसके लिए बूढ़ातालाब के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में 24 नवंबर से टिकट काउंटर खोलने की व्यवस्था की है. यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टूडेंट्स अपने शैक्षणिक संस्थान के चालू सत्र का वैध परिचय पत्र (आईडी) दिखाकर 800 रुपये में केवल एक टिकट ले पाएंगे.

जंगल में बाघ का आतंक: बुजुर्ग चरवाहे पर हमला, मिला शरीर का कुछ हिस्सा

क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंग भाटिया ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए यहां विद्यार्थियों के लिए दो टिकट काउंटर बनाये गये हैं. वहीं ऑनलाइन बुकिंग वालों के लिए 6 अलग से काउंटर खोले गये हैं. ऑनलाइन बुकिंग वाले यहां अपने स्मार्टफोन से बारकोड स्कैन करके आसानी से टिकट ले पाएंगे. यहां उन्हें अपनी आईडी दिखाना नहीं पड़ेगा. बारकोड स्कैन के बाद कन्फर्मेशन के लिए संभवतः ओटीपी आएगी, उसके बाद फिजिकल टिकट यहां मिल जाएंगे. उन्होंने बताया कि यहां 24 नवंबर से 2 दिसंबर की शाम तक ऑनलाइन टिकट दी जाएगी. इसके बाद काउंटर बंद हो जाएगा. 3 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे से शुरू हो रहे इस हाईवोल्टेज मैच में दर्शकों की सुविधा के लिए एक काउंटर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खोलने की योजना पर काम चल रहा है. विद्यार्थियों के लिए अपर-3 स्टैंड को आरक्षित किया गया है. टिकट लेने के बाद स्टेडियम में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स को गेट नंबर 3 से ही एंट्री दी जाएगी.

इंडोर स्टेडियम में सोमवार को सुबह 10 बजे से स्टूडेंट कन्सेशन की टिकट देने के लिए व्यवस्था बनाने क्रिकेट संघ ने पुलिस प्रशासन की मदद ली है. श्री भाटिया ने कहा कि यहां टिकट के लिए आने वालों के लिए अलग से पार्किंग का इंतजाम किया गया है. वहीं टिकट लेने के दौरान व्यवस्था को संभालने पुलिस के साथ ही निजी सुरक्षा गॉर्ड के बाउंसर्स की तैनाती की जाएगी. यूनिटी मार्च 2025 के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवा रवाना, रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि टिकट लेने के दौरान भगदड़ की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए काउंटर की खिड़की में जाने से पहले ही स्टूडेंट्स के वैध आईडी की जांच कतार में ही हो सकती है. इसके लिए क्रिकेट संघ द्वारा कम से कम 20 वॉलिंटियर्स तैनात करने की योजना बनाई जा रही है. वर्ष 2023 में न्यूजीलैंड-भारत वन डे मैच के दौरान आईडी की जांच और नगद राशि के चिल्हर देने में हो रही देरी पर हंगामा हुआ था. इसीलिए काउंटर में पेमेंट के लिए यूपीआई की सुविधा भी दी गई है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts