Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Indian Railways Fare Hike: आज से लंबी दूरी के रेल सफर पर बढ़ा किराया, जानें कितने रुपये ज्यादा चुकाने होंगे

Vishva News / Fri, Dec 26, 2025 / Post views : 31

Share:
Indian Railways Fare Hike: भारतीय रेल ने ट्रेनों के किराये में बदलाव किया है, जो शुक्रवार से लागू हो गया. 215 किलोमीटर से ज्यादा के यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे. Gold Rate Today 26 December 2025: क्रिसमस के बाद सर्राफा बाजार में आई तेजी, सोने और चांदी के दाम बढ़े वहीं उपनगरीय ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट धारकों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि 21 दिसंबर को मंत्रालय ने ट्रेनों के किरायों में 26 दिसंबर से बढ़ोतरी की घोषणा की थी. साल में यह दूसरी बार रेल किराए में बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले जुलाई में यात्री किराए वृद्धि देखने को मिली थी. Petrol-Diesel Price Update: 26 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, चेक करें आपके शहर के ताजे दाम रेलवे ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी साधारण ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई वृद्धि नहीं की गई है. 216 से 2,250 किमी तक के किराये में 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. स्लीपर क्लास में 1 पैसे प्रति किमी और एसी में 2 पैसे प्रति किमी किराया बढ़ा है. राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत समेत अन्य विशेष ट्रेनों में भी श्रेणी के अनुसार वही बढ़ोतरी लागू होगी. उन लोगों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा, जिन्होंने 26 दिसंबर से पूर्व टिकट बुक किया है.

कितना बढ़ेगा किराया ?

  • 215 किलोमीटर तक दूरी में कोई वृद्धि नहीं
  • 216 से 750 किलोमीटर की दूरी में 5 रुपये की वृद्धि
  • 751 से 1250 किलोमीटर की दूरी में 10 रुपये की वृद्धि
  • 1251 से 1750 किलोमीटर की दूरी में 15 रुपये की वृद्धि
  • 1751 से 2250 किलोमीटर की दूरी में 20 की वृद्धि

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts