Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Janjgir Champa: खोखसा ओवरब्रिज पर बाइक-कार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, परिवार सुरक्षित

Vishva News / Sat, Nov 29, 2025 / Post views : 28

Share:
जांजगीर-चांपा : जिले के खोखसा ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से  घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी, जबकि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार दंपती और बच्चा एयरबैग खुलने की वजह से सुरक्षित बच गए। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खोखसा ओवरब्रिज पर हुई। पुलिस के अनुसार चांपा की ओर से आ रहा बाइक सवार सागर सिंह तेज गति से जांजगीर की ओर से जैजैपुर जा रही कार से टकरा गया। टक्कर के प्रभाव से कार का अगला पहिया टूटकर सड़क पर बिखर गया और बाइक चकनाचूर हो गई। IND vs SA 1st ODI: रांची में होगी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महामुकाबला, जानें कब और कहां देख सकते हैं फ्री में झटका इतना जोरदार था कि सागर सिंह बाइक समेत ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। Mahatari Vandana Yojana: 22वीं किस्त के लिए E-KYC अब अनिवार्य, महिलाओं को तुरंत करना होगा सत्यापन कार में सवार आशीष मरावी, उनकी गर्भवती पत्नी और बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आशीष मरावी के अनुसार वे पत्नी की चिकित्सा जांच कराकर जांजगीर से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। उन्होंने बताया कि कार का एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts