Thu, 13 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Janjgir-Champa: हनुमान धारा में लापता तीन बच्चों के शव हसदेव नदी से बरामद

Vishva News / Thu, Dec 11, 2025 / Post views : 18

Share:
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में बीती शाम लापता हुए 3 बच्चों के शव हसदेव नदी से बरामद हुए हैं. तीनों बच्चे सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने की वजह से सुबह 10 बजे हनुमान धारा पहुंचे थे. लेकिन देर शाम तक वे घर नहीं लौटे. देर रात तक गोताखोरों की टीमें उन्हें ढूंढने में लगी रही. 26 घंटे बाद आज तीनों की लाश नदी से बरामद की गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चों की पहचान- रूद्र कुमार (कक्षा 5वीं), युवराज (कक्षा 8वीं), नेल्सन (कक्षा 9वीं) के रूप में हुई. तीनों बच्चे मनका पब्लिक स्कूल के छात्र थे और एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे. इनमें से एक बच्चा सक्ती जिले में पदस्थ ASI का पुत्र है. परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और बीते दिन सुबह साइकिल से घूमने निकले थे. जब शाम तक बच्चे वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की. एक बच्चे के पास मोबाइल फोन था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था. मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई तो उसका अंतिम लोकेशन हनुमान धारा नदी किनारे मिला. इसी के बाद परिजन और ग्रामीण नदी की ओर पहुंचे. शाम को स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे खड़ी तीन साइकिलें और पास में बच्चों के कपड़े व चप्पल देखे. पर बच्चे कहीं नजर नहीं आए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. चाम्पा पुलिस मौके पर पहुँची और बच्चों के कपड़े तथा साइकिल बरामद करके तलाशी अभियान शुरू किया. Chhattisgarh-Goa Special Train: छत्तीसगढ़ से गोवा जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, छुट्टियों में मिलेगा आरामदायक सफर का मौका

पुलिस, गोताखोर और नगर सेना रातभर खोज करते रहे

पुलिस ने तुरंत नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया.  स्थानीय गोताखोर, नगर सेना, और पुलिस जवानों ने मिलकर देर रात तक नदी में जाल डालकर और डाइविंग के जरिए खोजबीन की. तलाशी में मदद के लिए प्रशासन ने नदी का बहाव कम कराया, ताकि पानी शांत हो और गोताखोर गहराई तक उतर सकें. इसके बावजूद रात 12 बजे तक बच्चों का कोई पता नहीं चल सका. सुबह फिर से तीनों बच्चों की तलाश शुरू की गई, जिसमें तीनों बच्चों के शव नदी की गहराई से बरामद हुए हैं.

परिजनों को मिलेगी 4 लाख मुआवजा राशि

चाम्पा SDM ने कहा कि घटना आकस्मिक मृत्यु की श्रेणी में आती है, ऐसे मामलों में शासन की ओर से परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. Gold-Silver Rate Today: सोने के दामों में 11 दिसंबर को भारी तेजी, चांदी भी हुई महंगी – जानें आज के ताजे रेट

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

तीनों बच्चों के शव को आगे की कार्रवाई के लिए चाम्पा के BDM अस्पताल भेजा गया है. नदी किनारे पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts