Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh : नेशनल हाईवे-130 पर लखनलाल देवांगन का काफिला हादसे का शिकार, मंत्री बाल-बाल बचे

Vishva News / Wed, Nov 12, 2025 / Post views : 37

Share:
कोरबा : श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला नेशनल हाईवे-130 पर धुईचुआ गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। काफिले के सामने अचानक बाइक सवार आने से आगे चल रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक और ड्राइवर घायल हुए हैं। इस हादसे में मंत्री बाल-बाल बचे। पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मंत्री का काफिला कोरबा से रायपुर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में अचानक तीन बाइक सवार युवक काफिले के सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में आगे चल रही स्कॉर्पियो के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे गाड़ी पलट गई। हाईकोर्ट अधिवक्ता की संदिग्ध मौत, एडवोकेट्स ने एसआईटी जांच की मांग की मंत्री देवांगन जिस वाहन में सवार थे, उसका चालक समय रहते गाड़ी नियंत्रित करने में सफल रहा। इस वजह से मंत्री और उनके वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। काफिले के बाकी वाहन भी समय पर रुक गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना तत्काल पाली थाना पुलिस को दी गई। पाली थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कर्ज में डूबा पति, बाइक पर पत्नी को बांधकर भटकता रहा इलाज के लिए – जेवर और बर्तन भी बिके घायलों की पहचान एएसआई दिलीप कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक आर. विनीत तिर्की और स्कॉर्पियो चालक के रूप में हुई है। तीनों को मामूली चोटें आई है। वहीं हादसे के बाद बाइक सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले के सामने बाइक सवार आने से उन्हें बचाने के फेर में सामने चल रहा वाहन पलट गया। तीन लोगाें को मामूली चोटें आई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts