Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: सर्चिंग अभियान में बड़ी सफलता, सुरक्षाबलों ने माओवादियों का मंसूबा किया ध्वस्त

Vishva News / Tue, Sep 16, 2025 / Post views : 24

Share:

बीजापुर : जिले में थाना पामेड़ क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। एक सघन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को माओवादियों द्वारा छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए। इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी माओवादियों के खिलाफ बड़ा झटका मानी जा रही है। जिला बीजापुर के थाना पामेड़ क्षेत्र में कोबरा 208 बटालियन ने एफओबी काउरगुट्टा के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियारों, विस्फोटक सामग्री और रसद के एक बड़े डंप का पता लगाया गया। माओवादियों ने इस सामग्री को ग्राम कंचाल के जंगलों में गड्ढों और पेड़ों की खोह में छिपा रखा था। सुरक्षा बलों की सतर्कता ने एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया।

Chhattisgarh : शासकीय कर्मचारी पर गंभीर आरोप, आदिवासी महिला को दफ्तर में 3 घंटे तक रोके रखा

कोबरा 208 बटालियन द्वारा बरामद की गई सामग्री में बीजीएल लांचर, मजल लोडिंग बंदूक, बीजीएल सेल, बैरल पाइप, बैटरी, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, डायरेक्शनल माइंस, पिठ्ठू बैग, बीजीएल पोच, माओवादी वर्दी, केरिपु पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस, बेल्ट, बेडशीट, माओवादी साहित्य, पटाखे और राशन सामग्री शामिल हैं। यह सामग्री संभावित रूप से किसी बड़े हमले की योजना का हिस्सा मानी जा रही है। कोबरा 208 बटालियन की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने माओवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस बरामदगी से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को कमजोर करने में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई न केवल उनकी सतर्कता और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि छत्तीसगढ़ के इस संवेदनशील क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

CG CRIME : उप स्वास्थ्य केंद्र में शर्मनाक वारदात, कर्मचारी ने महिला हेल्थ अफसर से किया दुष्कर्म

यह ऑपरेशन माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियानों का हिस्सा है, जिसमें सुरक्षा बल लगातार माओवादियों की आपूर्ति श्रृंखला को निशाना बना रहे हैं। इस तरह की कार्रवाइयां माओवादियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने और स्थानीय लोगों में विश्वास बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रशासन ने समय-समय पर दोहराया है कि सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts